Select Language

Monday 28 April 2014

धांसू इंग्लिश सीखिए चुटकियों में, आपकी मदद करेगी ये ऐप

भाषा सिखाने वाली पापुलर मोबाइल एप्लिकेशन ड्यूओलिंगो (Duolingo) को अब भारतीय स्मार्टफोन यूजर्स के लिए भी लांच ‌कर दिया गया है।

एंड्रॉयड और आईओएस ऐप स्टोर ड्यूओलिंगो को फ्री डाउनलोड करके अपने फोन में इस्तेमाल कर सकते हैं। इस ऐप की खास बात ये है कि अब इसमें हिंदी भाषी लोगों को इंग्लिश सीख का मौका भी मिलेगा। विदेशों में ये ऐप काफी लोकप्रिय ऐप में से है। एंड्रॉयड ऐप स्टोर से इस ऐप को एक करोड़ से ज्यादा यूजर्स डाउनलोड कर चुके हैं।

इसमें स्पेनिश, फ्रेंच, जर्मन और इटेलियन भाषाओं सहित 22 अन्य भाषाओं के विकल्प मौजूद हैं। जिसमें अब आप हिंदी से अंग्रेजी भाषा भी सीख सकते हैं।

एंड्रॉयड 2.4 या इससे अधिक वर्जन के यूजर्स इस ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं। आईओएस 4 या इससे अधिक वर्जन के यूजर्स इसको इस्तेमाल कर सकते हैं।

यह ऐप पहली बार 2012 में आया था। इसने कई अवॉर्ड जीते हैं। इसे 2013 में 'गूगल प्ले के बेस्ट ऑफ द बेस्ट' और 'ऐपल का 2013 ऐप ऑफ द इयर' अवॉर्ड मिला।

No comments:

Post a Comment